डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

बिना निविदा प्रकाशन के पंचायत कर्मी, चहेते ठेकेदारों से करवा रहे निर्माण कार्य

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। वैसे तो जिले भर में निर्माण कार्य के नाम पर कई तरह के भ्रष्टाचार करने के सेंकड़ों मामले इससे पहले भी सामने आ चूके हैं। गौरतलब है कि आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी में पंचायत के जिम्मेदार कर्मी अपने-अपने चहेते ठेकेदारों को निर्माण कार्य का ठेका देकर मोटी कमीशन निकालकर निर्माण कार्यों को करवा रहे हैं। भ्रष्टाचार करने का यह काला कारनामा लगभग जिले भर के सभी पंचायतों में किया जा रहा है, जहां बिना निविदा प्रकाशन के ही नियमों को ताक में रखकर अफरा-तफरी में अपने- अपने चहेते ठेकेदारों से निर्माण कार्यों को करवा रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला जिले के जनपद पंचायत अमरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत रामगढ़ में सामने आया है, जहां सीसी सड़क का निर्माण कार्य को अपने चहेते ठेकेदारों से करवाया गया है।विधायक निधि से लाखों रुपए खर्च करके बनवाए जा रहे सीसी सड़क निर्माण कार्य के दौरान सीसी सड़क को मजबूती देने वाईब्रेटर मशीन का इस्तेमाल नहीं किया गया। आरोप लगाया गया कि सीसी सड़क निर्माण कार्य संबंधी सूचना बोर्ड भी नहीं लगाए गए और ना ही सीसी सड़क मैं नाली का निर्माण करवाया गया। लाखों रुपए खर्च करके लगभग 80 मीटर की लम्बाई वाली सीसी रोड़ को जल्दबाजी में बनाया गया, जिससे सड़क की गुणवत्ता को लेकर कई तरह के गंभीर सवाल खड़े हो रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page