डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

आठ सुत्रीय मांगों को लेकर छात्रों ने निकाली पद यात्रा, कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। नगर मुख्यालय में कॉलेज के छात्रों ने समस्याओं को लेकर एनएसयूआई ने मुख्यालय में पदयात्रा निकालकर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा है। बताया गया कि शासकीय महाविद्यालय बजाग और गाड़ासरई में अध्ययनरत छात्र छात्राओं की समस्याओं को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ब्लॉक बजाग तथा गाड़ासरई व डिंडोरी के द्वारा चन्द्रविजय महाविद्यालय से लेकर कलेक्टरेट तक पद यात्रा निकाल कर ज्ञापन सौंपा गया। डिंडोरी विधायक ओमकार मरकाम, ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष बजाग लोकेश पटेरिया, एन एस यू आई ब्लॉक अध्यक्ष केशव दास, विधानसभा अध्यक्ष शनि साहू, युवा काँग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दीपचन्द पूषाम के नेतृत्व में दोनों महाविद्यालय के दर्जनों छात्र छात्राएं कॉलेज के यूनिफार्म में डिंडोरी पहुंचे पदयात्रा के दौरान जमकर नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा गया। बताया गया कि स्कूल की बिल्डिंग जिसमें पहले तहसील संचालित थी, वह अब रिक्त हो गया है, उक्त बिल्डिंग में महाविद्यालय संचालित करने की अनुमती दी जाए। दोनों ही कॉलेज के अन्य पिछड़ा वर्ग के अनुसूचित जाती के छात्रों को छात्रवृति नहीं मिल पाई है, जबकि अनुसूचित जाति के छात्रों को मिल चुकी है।

रैली व ज्ञापन सौंपने के दौरान इनकी रही मौजूदगी :- गौरतलब है कि बजाग महाविद्यालय में 200 छात्र हैं, जबकि सभी परीक्षाएं डिंडोरी में आयोजित होती हैं, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी होती है, अतः सभी परीक्षाएं बजाग में ही आयोजित की जाएं। कार्यक्रम में डिंडोरी ब्लॉकध्यक्ष जावेद इकबाल, राधेलाल नागवंशी, महिला काँग्रेस जिलाध्यक्ष संतोषी साहू, राजेश मरावी, कमल राज, अंकित परस्ते, बेटू मरकाम, भुनेश्वर सोनी, नितेश पड़वार, अंकित ठाकुर, पप्पू पांडे, बजाग महाविद्यालय से जितेंद्र सोनवानी, राजेश्वरी मार्को, संतोषी धुर्वे, रेशू झारिया, पूनम यादव, रेखा परस्ते, गुरुदयाल बोरकर, मंगलेश्वर नंदा, अनीता धुर्वे, देवकी यादव, सचिन नंदा, प्रीति पड़वार, नंदनी धुर्वे, दुर्गेश बघेल, प्रियंका, अंजली एवम सैकड़ों छात्र छात्राएं शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page