डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

जन-सुनवाई में 60 आवेदन हुए प्राप्त, निराकरण करने के निर्देश

डिंडौरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशन में डिप्टी कलेक्टर निशा नापित ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में लगभग 60 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। जहां नागरिकों की विभिन्न समस्याओं को सुना और उनका तत्परता से निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। जनसुनवाई में आवेदकों की जिन समस्याओं का निराकरण नही हो सका, उसके लिए आवेदकों को समय-सीमा दे दी गई है। विभागीय अधिकरियों को जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण कर आवेदकों को अवगत कराना होगा, जिससे जनसुनवाई के सम्पूर्ण प्रकरणों का निराकरण किया जा सके। बताया गया कि डिप्टी कलेक्टर निशा नापित ने जनसुनवाई में 60 आवेदन पत्रों की सुनवाई कर उनका निराकरण किया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर निशा नापित, जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान रावेन्द्र मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौैजूद थे। जनसुनवाई में राजेन्द्र प्रसाद सोनी वार्ड नं. 09 नर्मदा गंज, जिला डिंडौरी नें आवेदन-पत्र प्रस्तुत कर घर की पट्टा बनाने की मांग की है। डिप्टी कलेक्टर निशा नापित नें विभागीय अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह जनसुनवाई में नारायणदास निवासी ग्राम खरगहना थाना डिंडौरी, तहसील बजाग, जिला डिंडौरी ने बताया कि उनके पुत्र की मृत्यु कोरोना काल में कोरोना हो जाने के कारण हो गई थी, लेकिन आर्थिक सहायता राशि प्रदान अभी तक नहीं किया गया। इसी तरह जिले भर से लगभग आधा दर्जन शिकायतें प्राप्त हुई थी, जिनके तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page