डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

युवाओं से संवाद करते हुए दी गई जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार व भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष अवधराज बिलैया के आह्वान पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला डिण्डौरी के द्वारा जिले के विभिन्न मण्डलों के पंचायतों तक जाकर लगातार युवा चौपाल व मतदाता सम्मेलन लगाकर नव मतदाताओं से संवाद कर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। जन जागरूकता के इसी क्रम में शहपुरा विधानसभा के अमरपुर मण्डल के सक्का पंचायत में चौपाल का आयोजन किया गया। बताया गया कि चौपाल में बड़ी संख्या मे नव मतदाता एवं युवा कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की शुरूआत भाजपा के पितृपुरूषो के तेलीय चित्र पर तिलक वंदन व माल्यार्पण कर किया गया। युवामोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी विचार को लेकर आगे बढ़ रही है। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के द्वारा 24 घंटे बिजली, जलजीवन मिशन के माध्यम से घर-घर नल लगाकर स्वच्छ जल प्रदान किया जा रहा है। भाजपा सरकार रहते हुए प्रदेश का वातावरण भयमुक्त है, आज युवाओं व महिलाओं को प्रदेश सरकार सशक्त कर अनेकों तरह के रोजगार से जोड़ रही है। भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार को आत्मसाद करते हुए भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता देश हित व समाज हित मे कार्य कर रहा है, हमें अंतिम पंक्ति पर खड़े हुए व्यक्ति की चिंता है, आज अनेकों योजनाओं का लाभ प्राप्त कर युवा आत्मनिर्भर बन रहा है। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में हमें जुट कर अधिक से अधिक नव मतदाताओं को भाजपा में जोड़ने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम का संचालन युवामोर्चा जिला मंत्री सचिन शुक्ला के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता रामकृष्ण नायक, भाजपा मंडल महामंत्री अनिल साहू, मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी यादव, युमो डिण्डोरी मंडल अध्यक्ष चंदर सिंह परमार, संतोष कुमार बघेल, ओमप्रकाश मरकाम, राजकिशोर धूमकेती, अनिल सोनवानी, लखन धूमकेती, सत्येंद्र वनवासी, गोलू भवानी, देवदत्त बनवासी, इंदर सिंह, संतराम यादव, गौतम सिंह, मेघराज मरावी, महेंद्र धूमकेती, दुर्गेश परस्ते, रमेश कुशराम, नितेश ठाकुर, स्वतंत्र नायक, इंदर सिंह अन्य बड़ी संख्या में युवा व संगठन कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page