डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

मंडल बजाग के शक्ति केन्द्रों में संयुक्त बैठक का आयोजन

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। बूथ विजय संकल्प अभियान कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलओ, पन्ना प्रमुख, पन्ना समिति सहित अन्य की मौजूदगी में बैठक कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंच का संचालन करते हुए पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बबलू गौतम ने भाजपा सरकार की नीतियों के बारे में बताते हुए, वर्तमान में सरकार से लोगों को मिल रहे फायदे को गिनाया। इसी तरह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्र प्रसाद दुबे ने केन्द्र और राज्य सरकारों के द्वारा लगातार किए जा रहे विकास कार्यों को बताया। देश भर में पात्र हितग्राहियों को किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास से गरीबों को छत देने वाली विश्व के सबसे बड़ी पार्टी भाजपा बन गई है। पार्टी के मुख्य वक्ता व जिला उपाध्यक्ष दिलीप ताम्रकार ने संबोधित करते हुए विपक्षी पार्टी के लम्बे कार्यकाल की कहानी बताया। उन्होने कहा कि पहले चलने लायक रोड़ भी नहीं था, गरीब और गरीब हुआ करते थे, भाजपा की सरकार बनी और हमारा जीवन स्तर में सुधार आया। विपक्षी पार्टी झूठ बोलने मे माहिर हैं, जो संबल योजना जैसी योजनाओं को बंद कर सकते है, वो इस चुनाव में ऐसे ही झूठ का जाल फेलायेंगे। लेकिन वर्तमान में भाजपा की सरकार ने किसानों, महिलाओं, मजदूरो का मान सम्मान बढ़ाते हुए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित करवाई गई। कार्यक्रम के दौरान भागवती पड़वार, जिला मंत्री लेखराज गौतम, रोहित राजपूत, लक्ष्मण राजपूत, अमरावती धूमकेती, संतोष रतिया, रविंद्र गौतम, नंद कुमार राजपूत, विवेक पारस, हरि सिंह राजपूत, कृष्ण कुमार चंदेल, राजेंद्र उचेहरा, मनोज राजपूत, पूरन राजपूत, प्रहलाद राजपूत, सतीश धूमकेती, मुकेश राजपूत, मंटू राजपूत, लक्ष्मण सिंह राजपूत, नंद कुमार राजपूत सहित अन्य संगठन कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page