जंगल में फांसी पर लटका मिला था अधेड़ का शव, पुलिस ने किया कारणों का खुलासा

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के शाहपुर थाना अंतर्गत धमनगांव के जंगल में फांसी के फंदे पर पिछले दिनों सोमवार को झूलता हुआ अज्ञात अधेड़ का मिला था। घटना की सूचना के बाद आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई थी, पुलिस के लिए भी हत्या का खुलासा करना एक चुनौती बन गया था। गौरतलब है कि 15 मई दिन सोमवार को एक अज्ञात शव अमाचूहा के जंगल में झिरिया के समीप फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला था। बताया गया कि पुलिस ने निशान देही के लिए सोशल मीडिया में मृतक की तस्वीर डाली गई थी, जिसकी पहचान देर रात को हो गई थी। मामले को लेकर थाना प्रभारी अनुराग जामदार ने बताया कि परिजन जोहान यादव व विषय लाल यादव दिनों भाइयों ने मृतक की पहचान कर बताया कि मृतक मोहन उर्फ चटरा यादव पिता हल्कू यादव उम्र लगभग 53 वर्ष निवासी दर्री मोहगांव का निवासी था। जानकारी में बताया गया कि लंबे समय से मृतक अधेड़ अस्थमा की बीमारी से जूझ रहा था, जिससे परेशान होकर मृतक ने आत्महत्या करना बताया गया है। फिलहाल पूरे मामले को लेकर शाहपुर पुलिस निष्पक्षता के साथ जांच कर रही है।



