जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

तहसील स्तर की निषाद वंशीय महासभा की बैठक संपन्न हुई

जबलपुर दर्पण सिहोरा कूम्ही सतधारा

जबलपुर दर्पण।सिहोरा के मंगल भवन में निषाद वंशी महासभा इकाई सिहोरा की सामाजिक बैठक का आयोजन 28 मई दिन रविवार करीब 2 घंटे आयोजित किया गया। बैठक में योग गुरु नारायण केवट जबलपुर, बारहपरगना अध्यक्ष दीपचंद बर्मन, योगाचार्य माखन बाथम, शिक्षक रामजी बर्मन, सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति पर यह बैठक संपन्न हुई। बैठक कार्यक्रम में सामाजिक बंधु व नौजवानों को नशा उन्मूलन, न्यायिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, शारीरिक योग, प्राणायाम, परिवारिक अर्थव्यवस्था, और व्यापार को मजबूत बनाने रखने जैसे बिन्दुओं पर चर्चा हुई। वहीं जबलपुर से पहुच केवट जी ने सामाजिक व्यवस्था को बनाए रखने की अपील किया, बैठक में जबलपुर, सिहोरा, मझौली, ढीमरखेड़ा तहसील के निषाद वंशीय समाज बंधु बैठक कार्यक्रम में पहुँचे। बैठक में पार्षद सुप्पी बर्मन, रामप्यारे बर्मन, पत्रकार रमेश बर्मन, अनिल बर्मन, शिक्षक ओपी बर्मन, राजकुमार बर्मन, राकेश बर्मन, बलराम बर्मन, महेश बर्मन, मुकेश बर्मन, संतोष बर्मन, दीपक बर्मन, मोहन बर्मन, धर्मेंद्र वर्मन आदि समाज बंधु कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page