जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कभी भी गिर सकता है उज्जैन का महाकाल लोक

धर्म के नाम पर देश का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार मध्यप्रदेश में आया सामने
जबलपुर दर्पण। उज्जैन महाकाल लोक का भ्रष्टाचार की सच्चाई अब जनता के सामने आ गई है। और अब हुई दुर्घटनाओं से यह सामने भी आने लगा है। हाल ये है कि आंधी-बारिश ही नहीं, महाकाल लोक गर्मी भी नहीं झेल पा रहा। आंधी से गिरकर क्षतिग्रस्त हुईं सप्तऋषि की प्रतिमाओं के तीन दिन बाद एक और हादसा हो गया जब एक वजनी कंगूरा नीचे गिरा। सबसे बुरी बात तो यह है कि महाकाल लोक में ऐसे 150 से ज्यादा बड़े कंगूरे लगे हैं और इनकी पकड़ कमजोर हो चुकी है। ऐसे में कंगूरों के गिरने का खतरा बढ़ गया है। साथ ही महाकाल लोक का निर्माण इतना घटिया हुआ है कि बारिश में कभी भी महाकाल लोक गिर सकता है।पं. पुरूषोत्तम तिवारी राष्ट्रीय अध्यक्ष इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी ने बताया कि महाकाल लोक में आंधी से गिरकर क्षतिग्रस्त हुईं सप्तऋषि की प्रतिमाओं के तीन दिन बाद गुरुवार को एक और हादसा हो गया। मुख्य द्वार के नजदीक त्रिवेणी मंडपम के पिलर में सुंदरता के लिए लगाए गए लाल पत्थर के कंगूरे में से एक उखड़कर नीचे गिर गया। पत्थर के नुकीला व वजनी होने के कारण नीचे टाइल्स भी चूर-चूर हो गई। गनीमत रही कि उस वक्त वहां कोई श्रद्धालु नहीं था, जबकि कुछ देर पहले ही कई श्रद्धालु नीचे से गुजरे थे। इस घटना से दूसरे कंगूरों के गिरने का खतरा भी दिखाई देने लगा है। दरअसल महाकाल लोक में त्रिवेणी मंडपम के पिलरों में 150 से अधिक कंगूरे लगे हैं जिनकी पकड़ कमजोर पड़ रही है। यहां लगे एक कंगूरे का वजन करीब तीन किलो है, जिसे 25 फीट ऊंचाई पर साल्युशन से चिपकाया गया है। जानकारों के अनुसार गर्मी के कारण साल्यूशन की पकड़ कमजोर पड़ी और वह नीचे गिर गया। ऐसे में अन्य कंगूरों के भी गिरने का खतरा है। गर्मी में साल्यूशन की पकड़ कमजोर पड़ते ही ये सभी कंगूरे कभी भी गिर सकते हैं। ऐसी आशंका है। महाकाल लोक को तत्काल सील कर उच्च स्तरीय जाँच की जाये और दर्शकों के लिए बंद किया जाये जिससे किसी प्रकार की जनहानि न हो सके। भगवान के नाम पर देश का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार उज्जैन के महाकाल लोक का सामने आया है।
कंगूरा गिरने पर किसको जिम्मेदार ठहराया जाएगा सप्तऋषियों की प्रतिमाओं के गिरने पर प्रशासन का कहना था कि क्वालिटी खराब नहीं थी, आंधी के कारण ऐसा हुआ। अब सवाल यह है कि कंगूरा गिरने पर किसको जिम्मेदार ठहराया जाए। बता दें भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश की सरकार ने उज्जैन के महाकाल में महाकाल लोक का घटिया निर्माण कर जनभावनाओं एवं शिवभक्तों की आस्था से खिलवाड़ किया है। शिवभक्त इस कार्य को नही बर्दास्त नही करेंगे। और महाकाल शिवराज सिंह सरकार को सबक सिखाएंेगें।

पं. पुरूषोत्तम तिवारी
राष्ट्रीय अध्यक्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page