दिल्ली की शर्मशार घटना से कार्यकर्ताओं में आक्रोश, महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। देश की राजधानी दिल्ली में नाबालिक बच्ची के साथ हुई शर्मसार कर देने वाली घटना से अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है, मामले को लेकर कार्यकर्ता नाबालिग के आरोपी को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों बुधवार को संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर आक्रोश जताते हुए जमकर नारेबाजी की गई, जिसके बाद महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है। बताया गया कि पिछले दिनों दिल्ली में मुस्लिम समाज के एक लड़के ने हिंदू लड़की से लव जिहाद करते हुए पहले प्रेमजाल में फंसाया। बताया गया कि कुछ वर्षों तक एफेयर चलने के बाद दोनों में ब्रेकब हो गया, इसी बात से नाराज़ मुस्लिम लड़के ने धारदार चाकू से हमला करते हुए पत्थर पटक कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी, पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना की अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद डिंडोरी एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं निंदा करते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन में लव जिहादियों के ऊपर कठोर कानून बनाने की मांग की गई है। दिल्ली में नाबालिग बालिका साक्षी लव जिहाद की शिकार बनी, जिहादी की बात ना मानने पर आज उसे मौत की सजा दी गई, जिसकी हिंदू संगठन घोर निंदा करता है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने साक्षी हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा है का नारा लगाकर आक्रोश जताते हुए जमकर नारेबाजी की गई।



