सिख समाज ने किया कलेक्टर एसपी का अभिनंदन

जबलपुर दर्पण। जबलपुर के सिख समाज ने आज कलेक्टर दीपक सक्सेना एवं एसपी आदित्य प्रताप सिंह को उनके कार्यालय में शाल श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनंदित किया । ज्ञात रहे गत दिवस विश्व सिखों की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंघसाहिब रघुवीर सिंघ जी साहब का यहां नगर आगमन हुआ, वे वार्षिक गुरमत सम्मेलन में शामिल हुए । इस दौरान मध्य प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें शासकीय अतिथि का दर्जा दिया गया था और नगर प्रशासन का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ । इसी तारतम्य में आज सिख समाज ने कलेक्टर एवं एसपी से भेंटकर उन्हें सम्मानित किया और माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रति भी शुभ संदेश संवेदनाएं व्यक्त की । इस मौके पर अजीत सिंह नैयर सीटू दलवीर सिंह जस्सल हरजोत सिंह बाबी सरबजीत सिंह रील सुरेंद्र सिंह खनूजा पृथ्वी पाल सिंह कुक्की आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे ।



