बस और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत में युवक की मौत

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के अमरपुर जनपद क्षेत्र अंतर्गत सलवाह मार्ग में जेतपुरी गांव के पास कल रविवार शाम लगभग चार बजे अचानक बस और मोटरसाइकिल में जोरदार भीषण भिंड़त हो गई। बताया गया कि घटना इतनी भीषण थी कि मौके पर ही मोटरसाइकिल सवार पलकी निवासी मृतक जितेंद्र दुलदार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए थे, जहां घटना को स्पीड व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाना बताया जा रहा है। गौरतलब है कि घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस पंचनामा बनाकर आगे की कार्यवाही करती नजर आई। बताया गया कि घटना में मृतक युवक की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पलकी गांव निवासी जितेंद्र दुलदार के रूप में की गई है, जिसे पीएम कराने अस्पताल भेजा गया, जहां देर शाम पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।



