भगवान जगन्नाथ स्वामी की भक्त जनों ने की महाआरती

जबलपुर दर्पण। भगवान जगन्नाथ स्वामी और उनके बड़े भाई बलभद्र बहन सुभद्रा की रथयात्रा पूरे शहर मे भ्रमण किया और जनमानस ने आर्शीवाद लिया । महंत राजेश तिवारी के सानिध्य में दसमुखी माता महाकाली मंदिर कछियाना में गुप्त नवरात्रि के पर्व पर जगन्नाथ स्वामी, बलभद्र और सुभद्रा का पूजन अर्चन कर माता महाकाली की महाआरती और गौ पूजन किया गया। महाआरती के पश्चात भगवान जगन्नाथ का भात और महाकाली का प्रसाद भक्त जनों को वितरित किया गया। इस अवसर पर सूर्य वंशीय कुशवाहा, राजपूत महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद पटेल श्रीमति सुषमा पटेल, यज्ञदत्त तिवारी, संध्या रुपलाल पटेल, प्रवीण चेताली पटेल, सरिता पटेल, रवि करण साहू, प्रवीण पटेल, पुष्पराज, विनोद पटेल, ध्रुव पटेल, महेंद्र सैनी, रामनारायण गुप्ता, संतोष विश्वकर्मा, संध्या सैनी, शंकर साहू, वर्षा साहू, विपिन उरमलिया, सुजीत राजपूत, नम्रता अग्रवाल आदि लोग महाआरती में शामिल रहे ।



