जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

संस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने जोरदार प्रस्तुति

जबलपुर दर्पण। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिंधी समाज के कृष्णा कला केन्द्र के द्वारा मंगलवार शाम 6 मानस भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन परमपूज्य स्वामी श्री रामदास जी महाराज के तत्वाधान में गया । कार्यक्रम का आरंभ परमपूज्य स्वामी रामदास जी महाराज, महेश केमतानी जी, रमेश पुरुषवानी, प्रदीप मिनोचा एवं करतार सिंह भटीजा के द्वारा दीप प्रज्जवलित करके बच्चों के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य एवं नाटू नाटू जैसे कई अन्य गानों पर भी मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी का दिल जीत लिया। सांथ ही आशीष के मातानी. ईशान मिनोचा एवं पायल तन्ना ने अपने बेहतरीन मंच संचलन से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए, प्रशिक्षण के पश्चात बच्चे इस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के निर्देशन अशोक चांदवानी जी के द्वारा किया गया उन्होंने महीनों की कड़ी मेहनत से बच्चों को सिखाया एवं उनको प्रोत्साहन दिया है। अशोक चांदवानी जी का कहना हैं कि पिछले कई महीनों से बच्चे इस कार्यक्रम के लिए मेहनत कर रहे हैं और अपनी प्रतिभा को और भी बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं ।मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी रामदास जी महाराज, विधायक श्री अशोक रोहाणी जी. महापौर श्री जगत बहादुर जी उपस्थित रहे। साथ ही श्री मोतीराम पारवानी, तारू खत्री, दिलीप तलरेजा, राजू हिरानी सहित सिंधी समाज के अन्य सम्माननीय गण भी सम्मलित रहे। श्री महेश केमतानी जी ने कार्यक्रम में पधारे सभी लोगों का अभिवादन कर धन्यवाद दिया साथ ही कहा कि प्रतिभा तो सभी में होती हैं परंतु उसको बेहतर ढंग से निखारने का जो कार्य कृष्णा कला केन्द्र के द्वारा किया जा रहा है वह अत्यंत सराहनीय है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page