प्रतिभाशाली छात्रों और शिक्षकों का किया सम्मान

जबलपुर दर्पण। युवा सेवा संगठन के बैनर तले सोमवार को स्थानीय मानस भवन में विशाल सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर संगठन द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के साथ गुरु को स्मृति चिन्ह और साल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष सुमित यादव ने बताया कि इस साल जो परिणाम हमारे सामने आए हैं उसके लिए छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सम्मानित करना हमारे लिए गर्व की बात है। उपलब्धि हासिल करना मुश्किल काम नहीं है, उसे बरकरार रखना बड़ी बात है। इस प्रतिभा सम्मान समारोह के बाद आने वाले साल में छात्रों और शिक्षकों को नई उर्जा मिलेगी कि वे और बेहतर परिणाम दें। वहीं, गुरु पूर्णिमा के पर्व को ध्यान में रखते हुए संगठन द्वारा शिक्षकों का भी शाल श्रीफल और पौधा भेंट कर के मंच पर सम्मान किया गया। इसके साथ ही संगठन के विभिन्न विभागों में कार्यरत कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे बढ़ाना है 15 सौ से ज्यादा बच्चों का किया सम्मान कार्यक्रम में 1500 से अधिक उत्कृष्ट छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने युवा सीमा संगठन के कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए, समय समय पर ऐसे आयोजनों की आवश्यकता जताई, जिससे की समाज की प्रतिभाओं को उचित मंच पर सम्मान कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। कार्यक्रम में सुमित कालिया, विधायक अजय विश्नोई, नगर निगम कमिश्नर स्वप्निल बांखेड़े, सम्मति सैनी, शिव यादव, मनोज यादव, गीता शरद तिवारी, निलेश जैन, विमल जैन, विक्रम सिंह, विवेक पटेल, संजय यादव, मनोज सोनी बच्चा यादव, चंदन पटेल, विकास पटेल, विवेक पटेल, नितेश तिवारी, भूपेंद्र बंदेवार, एस बी निषाद,और जिले भर से संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



