जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

गुरु पूर्णिमा पर शिष्यों ने ली गुरु दीक्षा

जबलपुर दर्पण। जबलपुर गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वराय। गुरु साक्षात परब्रह्मा, तस्माये श्री गुरुवे नमः।। गुरु महेश गुरु परमो धर्मही, इसी के तहत आज पूरे संस्कारधानी में गुरु पूर्णिमा मनाई जा रही है 10 मुखी माता महाकाली मंदिर लालगंज कछियाना में ब्रह्म चेतना परिषद के अध्यक्ष महंत योगी राजेश महाराज जी के नेतृत्व में गुरु पूर्णिमा पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया गया सुबह से ही भक्तों का ताता मंदिर में लगा रहा, महंत योगी राजेश महाराज ने कुछ शिष्यों को गुरु दीक्षा भी दिलाई एवं शिष्यों ने गुरु का पूजन अर्चन तिलक वंदन माला पहनाकर आरती उतारी एवं गुरु का आशीर्वाद लिया, हवन के पश्चात सभी भक्त जनों ने भंडारा खाया इस अवसर पर पूर्व पार्षद प्रकाश पटेल, रामेश्वर साहू, रमेश पटेल, धना भाई, नम्रता अग्रवाल, वैजयंती बाई, रोशनी बर्मन, गायत्री विश्वकर्मा, बंदना आनंद, सुषमा पटेल, सेजल पटेल, शालिनी टेकाम, शीला मिश्रा, अशोक जैन, राजू साहू, आदि भक्तगण मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page