जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अध्यक्ष निर्वाचित बेन समाज सदर के श्री विजय बेन “बट्ट्या” फूटाताल से आशीष मावजी फूटाताल का अध्यक्ष बनाया गया

जबलपुर दर्पण। नगर बैन समाज, जबलपुर की 14 क्षेत्रीय समितियों में से 13 क्षेत्रीय समिति के पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य जनों की उपस्थिति में चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष श्री रवि कुमार बैन की अध्यक्षता में तथा चुनाव संचालन समिति के सचिव श्री विजय बेन के संचालन में वृहद बैठक का आयोजन किया गया जिसमे सर्वसम्मिति से उपस्थित पदाधिकारियों एवं सम्मानिय जनों के बीच श्री चरन लाल बेन को नगर अध्यक्ष तथा श्री विजय कुमार बेन “बट्टया” को सदर क्षेत्रीय समिति का एवं श्री आशीष मावजी को फूटाताल क्षेत्रीय समिति का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया । उक्त पदाधिकारियों के निर्वाचन से समाज में खुशी की लहर दौड़ गई तथा समाज को नई विकास की राह पर ले जाने हेतु उपस्थित सामाजिक सदस्यों द्वारा बधाई दी गई । बैठक में समाज के श्री रमेश बेन, एड. अशोक कुमार बेन, श्री गोविंद बेन, श्री संजय बेन, श्री सतेन्द्र बेन, श्री गुलाब प्रसाद बेन, श्री चमन बेन, श्री दयाराम कटारिया, श्री गज्जू बेन, श्री ताराचंद बेन, श्री भागीरथ बेन, श्री सुरेश बेन, श्री इंद्रजीत बेन एवं अनेक सामाजिक पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्यगण उपस्थित रहें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page