सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी, सर्वव्यापी संगठन का गठन करेंः विष्णुदत्त शर्मा

जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने गुरूवार को जबलपुर में अपने प्रवास के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक परिवार की तरह काम करती है। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आपसी समन्वय, परस्पर संवाद और विचार-विमर्श के माध्यम से एक सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी और सर्वव्यापी संगठन का निर्माण करें।
श्री शर्मा ने बताया कि पार्टी के संगठन पर्व के तहत 1 से 15 दिसंबर तक “मंडल संगठन पर्व” मनाया जाएगा, जिसमें मंडल अध्यक्ष का चयन और मंडल समिति का गठन किया जाएगा। इसके बाद, 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक “जिला संगठन पर्व” मनाया जाएगा, जिसमें जिला अध्यक्षों का निर्वाचन और जिला समिति का गठन किया जाएगा।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, जगदीश देवड़ा, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह भी उपस्थित रहे। भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं का स्वागत पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष सीए अखिलेश जैन, सुधांशु गुप्ता, राघवेंद्र यादव, मोती यादव, कलेक्टर दीपक सक्सेना और एसपी संपत उपाध्याय ने किया।



