जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

क्रि‍स्टोफर नरोन्हा ने राज्य स्तरीय मास्टर्स प्रतियोगिता में जीते दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक

जबलपुर दर्पण। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी में कार्यरत क्रि‍स्टोफर नरोन्हा ने मध्यप्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में शाट पुट (गोला फेंक) और हेमर थ्रो (गेंद फेंक) में स्वर्ण पदक जीते। इसके साथ ही, उन्होंने डिस्कस थ्रो (तवा फेंक) स्पर्धा में कांस्य पदक भी हासिल किया।

क्रि‍स्टोफर नरोन्हा की इस उत्कृष्ट उपलब्धि के बाद उनका चयन मध्यप्रदेश राज्य मास्टर्स एथलेटिक्स टीम में किया गया है। यह टीम आगामी 6 से 8 फरवरी तक अलवर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेगी।

पावर मैनेजमेंट कंपनी के इस खिलाड़ी की सफलता पर केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव राजीव गुप्ता, सचिव खेल आलोक श्रीवास्तव और परिषद के कार्यालय प्रभारी एनबी क्षत्रिय ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page