सबंल योजना के तहत 35 हितग्राहियों को मिले 70 लाख रूपये

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के शहपुरा जनपद पंचायत अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतो के लगभग 35 हितग्राहियों को संबल योजना के तहत 70 लाख रूपये का लाभ प्रदान किया गया। बताया गया कि कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक भवन शहपुरा में किया गया, जहां पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन को लाईव सुनाया गया। कार्यक्रम के दौरान सीएम चौहान ने बताया कि हमने जो संबल योजना प्रांरभ की है, उससे लोगो को थोड़ा संबल मिला है। इस राशि से घर चलाने में असानी हो रही है, इस राशि के कारण लोगों को संबल मिला है। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेता विष्णू अवधिया, जिला मंहामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी, मंडल महामंत्री सोनलाल परस्ते, जनपद अध्यक्ष प्रियंका आर्मो, जनपद उपाध्यक्ष जितेन्द्र चंदेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी गणेश पांडे, राजकुमार मरावी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



