डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

कंचनपुर में नाबालिगों से कराए गए मनरेगा के काम, निर्माण कार्यों में भी मनमानी

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कंचनपुर में पंचायत कर्मियों की मनमानी चरम सीमा पर पहुंच गई है। आरोप लगाया गया कि पंचायत कर्मियों द्वारा मनमानी करते हुए नाबालिग बच्चों से मनरेगा में कार्य कराए जा रहे, फर्जी हाजरी भरने के साथ-साथ पेंशन धारकों की हाजरी भी भरी जा रही है। इसी तरह से ग्राम पंचायत द्वारा पुलिया का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है, जहां जगह इतनी कम है कि दूसरे के हिस्से में ही पुलिया का निर्माण कार्य के लिए गड्ढा खोद दिया गया। अभी हाल ही में ग्राम पंचायत द्वारा माध्यमिक शाला भवन का निर्माण कार्य कराया गया, जहां मनमानी पूर्वक निर्माण कार्य कराए गए। आरोपों के मुताबिक शासन के नियम निर्देशों को ना मानकर अपने हिसाब से लाखों रुपए की लागत से हो रहे निर्माण कार्य को करवाया गया। पूरे भवन निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, अच्छी से भवन की तराई भी नहीं कराई गई है, स्लप बनाने के दौरान छत में कम मोटाई वाले लोहे लगाकर छत की ढलाई कर दी गई। इसी तरह से पंचायत स्तर में अन्य कार्यों में भी मनमानी की जा रही है, स्थानीय ग्रामीणों ने जांच कराकर पंचायत के जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page