बगलामुखी मंदिर के रास्ते को कर दिया छतिग्रस्त, श्रद्धालुओं को आने-जाने में हो रही परेशानी

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कुकर्रामठ में स्थित मां बगलामुखी मंदिर के लिए बनाए गए रास्ते को छतिग्रस्त कर दिया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को मंदिर तक आने-जाने में परेशानी हो रही है। मामले को लेकर मंदिर के पुजारी सतीश कुमार पाण्डेय ने बताया कि हर दिन श्रद्धालु यहां आते आते है, लेकिन मंदिर तक पहुंचने में परेशानी हो रही हैं। रास्ते को छतिग्रस्त करने के मामले को लेकर मंदिर के पुजारी ने जिम्मेदार लोगों को शिकायत करने के साथ-साथ ग्राम पंचायत स्तर में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गौरतलब है कि कुछ वर्ष पहले ही मंदिर में एक नवविवाहित महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी, हत्या के बाद महिला का शव मंदिर के अन्दर एक कमरे में मिला था, हत्या का आरोप बाबा पर ही लगें थे, तब से बाबा फरार है। घटना के बाद कुछ महीनों तक तो मंदिर परिसर में पुलिस ने ताला लगा दिया था, लेकिन ग्रामीणों की मांग के बाद पुलिस ने मंदिर के ताला को खुलवाने की पहल की गई। ताला खुलने के साथ ही मंदिर की देखरेख, पूजापाठ सहित व्यवस्था बनाए रखने एक पुजारी को मंदिर में रखा गया। लेकिन समय गुजरने के साथ ही मंदिर के चारों तरफ कुछ लोग द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया, रास्ते को भी छतिग्रस्त कर दिया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों सहित मंदिर के पुजारी ने मंदिर के चारों तरफ से अतिक्रमण हटाकर रास्ते को छतिग्रस्त करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है।



