जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव में शैक्षणिक सत्र के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के शहपुरा जनपद में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव में शैक्षणिक सत्र के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जानकारी देते हुए प्राचार्य हर्ष प्रताप सिंह ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव में शिक्षण 2024-25 के लिए आनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिसमें 75 प्रतिशत सीट ग्रामीण क्षेत्रों में अध्ययनरत विद्यार्थियो के लिए आरक्षित है, इसी तरह अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग हेतु केन्द्र सरकार के नियमानुसार आरक्षण की पात्रता रखी गई है। बताया गया कि एक तिहाई सीट बालिकाओं के लिए आरक्षित है, जिनकी शिक्षण संस्थान में निःशुल्क सह आवासीय व्यवस्था के साथ बालक एवं बालिका हेतु प्रथक हास्टल की व्यवस्था होगी। आवासीय विद्यालय में निःशुल्क शिक्षा एवं भोजन की व्यवस्था होगी एवं कक्षा नवमी हेतु अहिंदी भाषी क्षेत्र में माइग्रेशन योजना, खेलकूद, कला संगीत के साथ साथ एनसीसी, स्काउट गाईड, एनएसएस जैसी विविध गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। नवोदय चयन पर्रीक्षा के लिए आवेदन 10 अगस्त 2023 तक नजदीकी आनलाईन सेंटर में जाकर आवेदन कर सकते है।



