खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

शासकीय महाविद्यालय अमरपुर के प्राचार्य पर लग रहे मनमानी करने के आरोप

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के अमरपुर जनपद में संचालित शासकीय महाविद्यालय में पदस्थ प्राचार्य पर मनमानी करने के आरोप लग रहे हैं। आरोप लगाया गया कि विद्यालय में अव्यवस्थाएं हावी है, जिम्मेदार प्राचार्य भी कई दिनों तक विद्यालय में नहीं आते। बताया गया कि बीते दो महीने से महाविद्यालय मैं छात्रों की वार्षिक परीक्षाएं संचालित है, जिसमें महाविद्याल के प्राचार्य संदीप सिंह अधिकांश समय स्कूल में नहीं पहुंचे। एक स्कूली छात्र ने बताया कि पिछले दिनों 17 जुलाई को हिन्दी मेजर के पेपर मै अर्थशास्त्र के अतिथि विद्वान हुस्न ऐ आरा अंसारी के द्वारा छात्र को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित किया गया, छात्र ने बताया कि निर्धारित बैठक व्यवस्था के अनुसार वह अपनी जगह पर बैठ गया, इसी बीच अतिथि विद्वान श्री अंसारी ने अपनी मर्जी के मुताबिक छात्र को किसी दूसरी जगह पर बैठने को कहा, छात्र के द्वारा इसका विरोध करने पर उल्टा नाराज होकर कहने लगे जैसा हम चाहेंगे, वैसा ही होगा। मामला सामने आने के बाद छात्र ने इसका विरोध करते हुए प्राचार्य से मामले की शिकायत करने चाही, लेकिन प्राचार्य विद्यालय पहुंचे ही नहीं थे। महाविद्यालय के छात्रों ने बताया कि पदस्थ अतिथि विद्वान श्री अनसारी का छात्रों के साथ व्यवहार ठीक नहीं है, अतिथि विद्वान के द्वारा आए दिन छात्रों से दुर्व्यवहार करते हैं। प्रशासन को चाहिए कि जांच कराकर जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें, ताकि छात्रों के भविष्य उज्जवल किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page