कटंगी पुलिस की कार्यवाही में स्मैक तस्कर मनोज राजपूत पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण नगर संवादाता। कटंगी थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह से मिली जानकारी अनुसार
मुखबिर के द्वारा क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि ग्राम मुर्रइ निवासी मनोज राजपूत गांव गांव के ही खेत में बनी टपरिया में स्मैक रखे हुए हैं। और उक्त मादक पदार्थ को बेचने की फिराक में है यदि तत्काल दबिश दी जाती है तो आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा जा सकता है।
क्राइम ब्रांच एवं कटंगी पुलिस के द्वारा बताएं स्थान पर दबिश दी गई जहा खेत में बनी टपरिया में एक व्यक्ति मिला जिसने पूछताछ पर अपना नाम मनोज राजपूत बताया,तलाशी लेने पर पेंट की जेब में पॉलीथिन के अंदर मादक पदार्थ स्मैक एवं नगदी 5000 रुपए रखे मिला,तौल करने पर पॉलिथीन के अंदर 16 ग्राम स्मैक कीमती 1 लाख 60 हजार रुपए मौके पर पाई गई। आरोपी के कब्जे से 16 ग्राम स्मैक एवं नकदी 5000 रुपए जप्त करते हुए विरुद्ध 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उक्त स्मैक कहां से और कैसे प्राप्त की, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।



