अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सूदखोरों के विरुद्ध रांझी थाने की कार्रवाई से सूदखोरों में हड़कंप:आरोपी फरार

जबलपुर दर्पण नगर संवादाता। रांझी थाने से मिली जानकारी अनुसार राजकुमार चौाधरी इंदानगर बिलपुरा ने लिखित शिकायत दी कि वर्ष 2019 मे उसके बेटे रीतेश चौधरी का दुर्घटना मे पैर टूट गया था जिसके इलाज के लिये रूपयों की जरूरत थी तो वह परिचित के अंकुर कुमार के पास मदद की आश लेकर गया,अंकुर ने उसकी पक्की दुकान को गिरवी रखकर उसे 30 हजार रूपये 10 प्रतिशत मासिक व्याज की दर से उधार दिये थे, वह माह नवम्बर 2021 तक अंकुर कुमार को 1 लाख 70 हजार रूपये वापस कर चुका है अंकुर कुमार ने उसे 30 हजार रूपये उधार देते समय खाली स्टाम्प पेपरों में साईन करवा लिये थे और उससे 1 लाख 999 रूपये का चैक भरवा लिया था बीच बीच में उससे एवं उसके परिजनों से खाली स्टाम्प पेपर में साईन लेते रहा। अंकुर कुमार के पास अपनी दुकान के दस्तावेज लेने गया तो जातिगत रूप से अपमानित करते हुये उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की और बाद मे आकाश विश्वकर्मा को बोलकर उसे घर से निकलवाकर फिर से मारपीट की गई। रिपोर्ट पर अंकुर कुमार एवं आकाश विश्वकर्मा के विरूद्ध धारा 384, 34 भादवि 3, 4 मध्य प्रदेश ऋणियों का संरक्षण अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page