डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

विधानसभा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर जिला कार्यालय में हुई बैठक

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा कार्यालय डिण्डौरी मे जिला पदाधिकारियों की बैठक आहूत की गई। बैठक के पूर्व सभी मंचासीन अतिथियो ने भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के तेलीय चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरूआत की गई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया ने अपने उद्बोधन मे कहा हमने पूर्व में प्रदेश के द्वारा दिये गये कार्यक्रम को हम सभी ने पूर्ण निष्ठा के साथ सम्पन्न किया। अब हमारी आगामी कार्यक्रम जो प्रदेश द्वारा निर्धारित किया गया है वह हमारी विधानसभा सम्मेलन है जिसमे जिला, मण्डल, शक्तिकेन्द्र, मतदान केन्द्र एवं पन्ना पमुख स्तर तक के कार्यकर्ताओं का वृहद सम्मेलन आयोजित किया जाना है। बताया गया कि विधानसभा डिण्डौरी की विधानसभा सम्मेलन 29 जुलाई को होगा, जिसमे संचालन टोली मे जयसिंह मरावी, दिलीप ताम्रकार ज्योतिप्रकाश धुर्वे, राजेन्द्र दुबे, सियाराम साहू, मनका सिंह वनवासी, सपना जैन, नरवदिया मरकाम, अविनाश छावड़ा को जबावदारी दी गई है। वहीं शहपुरा विधानसभा सम्मेलन 30 जुलाई को शहपुरा में आयोजित होगी, जिसमे ज्ञानदीप त्रिपाठी, मनोहर सिंह ठाकुर, बद्रीप्रसाद साहू, मनोहर सोनी, संतोष साहू, प्रीतम मरावी, इन्द्रावती धुर्वे, कीर्ति गुप्ता, अनुराग गुप्ता रहेगें। जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम भी भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करते है, अब हमें मतदान केन्द्रों स्तर पर हमारी सरकार की योजना से लाभांवित हितग्राहियों से घर-घर सम्पर्क करना है। इसके साथ ही सभी मोर्चा के अध्यक्षों से उनके द्वारा सम्पन्न किये गये कार्यक्रमों का वृत के माध्यम से जानकारी ली। कार्यक्रम में मंच का संचालन जिला महामंत्री जयसिंह मरावी व आभार जिला मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी ने व्यक्त किया। बैठक मे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योतिप्रकाश धुर्वे, विधानसभा संयोजक संतोष साहू, जिला उपाध्यक्ष प्रीतम मरावी, मनोहर सिंह ठाकुर, बद्रीप्रसाद साहू , महेश सिंह पाराशर, दिलीप ताम्रकार, जिला मंत्री राजेन्द्र दुबे, मनका वनवासी, कीर्ति गुप्ता, सपना जैन, जिला मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी, जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, जिला कोषाध्यक्ष स्कंद चैकसे, जिला सहमीडिया प्रभारी आशीष वैश्य, आई.टी. संयोजक राहुल पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष हेमसिंह राजपूत, घनश्याम कछवाहा, कृष्णकुमार मिश्रा, राजकुमार मोंगरे, राजेश्वर साहू, बीरेन्द्र साहू, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश धुमकेती, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष परसराम नागेश, महिलामोर्चा जिलाध्यक्ष नरवदिया मरकाम, पि.वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष दशरथ सिंह राठौर, किसानमोर्चा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र चंदेल, युमो प्र.क.सदस्य राजेन्द्रपाल कुशराम, शैलेन्द्र सिंह, मोहनसिंह राठौर, सोनेलाल परस्ते, भारत राजपूत, अनिल साहू, संतोष मरावी, दिगम्बर पाठक, रोहित कुमार, जयप्रकाश, सकोप सैयाम, मनोज कुमार, राज बहादुर सिंह, पीताम्बर पाराशर, रायसिंह नेताम, सुरेश नायक सहित अन्य पदाधिकारी व भाजपा के कार्यकर्तागण मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page