बॉलीवुड दर्पण
भोले बाबा के दर पर पवन सिंह ने लगाई अर्जी कहा – मजनुए के दुल्हा बनाई जी

सावन का महीना चल रहा है। बाबा भोले को अर्पित इस महीने में भोजपुरी सिनेमा से अब तक कई गाने रिलीज हो चुके हैं। अंकुश राजा और कोमल सिंह का हाल ही में भोले को समर्पित ‘भोला जी’ रिलीज हुआ था, जिसके बाद म्यूजिक इंडस्ट्री के सुर सम्राट पावर स्टार पवन सिंह भी बाबा भोले को समर्पित एक सॉन्ग लेकर दर्शकों के सामने हाजिर हैं।
सावन स्पेशल गाना “मजनुए के दुल्हा बनाई जी” रिलीज हो गया है। इस गाने के जरिए पवन सिंह में बाबा भोलेनाथ से दो प्रेमियों को मिलाने की अर्जी लगा दी है। यह गाना जितना भोलेनाथ की भक्ति भाव से भरा है, उतना ही इस गाने के धुन पर पवन सिंह, बेबी काजल के साथ झूमते नजर आ रहे हैं और बाबा को कह रहे हैं कि “मजनुए के दुल्हा बनाई जी”।



