अध्यात्म/धर्म दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
हिरन नदी सतधारा घाट के कुंभेश्वर महादेव को कावड़ यात्रियों ने किया जलाभिषेक

जबलपुर दर्पण। कूम्ही सतधारा मै श्रवण सोमवार के दिन कावड़ यात्रा निकाली गई। कावड़ यात्रा हनुमान टेकरी से झंडा बाजार, भैरव स्थान, मोहन दुकान, राम मंदिर, शारदा चौक, से होते हुए हिरन नदी के पवित्र स्थान सतधारा घाट पर कुंभेश्वर महादेव के शिव लिंग मै कावड़ यात्रियों ने जलाभिषेक किया। कावड़ यात्रा कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भक्त शामिल रहे। मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने कावड़ यात्रियों को पुष्पों से स्वागत किया, तो दूसरी तरफ कुम्ही सतधारा के गली मोहल्लों में महिला, पुरुष, नौजवान आरती एवं तिलक बंदन कर कावड़ यात्रियों को प्रोत्साहित किया।



