जनता की बात सुनने के लिए निकालेंगे परिवर्तन यात्रा पूर्व विधायक हरेंद्र सिंह बब्बू

जबलपुर दर्पण। पश्चिम विधानसभा के नाम पर जनता को छला गया उनके साथ सौतेला व्यवहार किया गया। हालाकान और परेशान पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता जनार्दन के बीच जनता की मूलभूत समस्याओं को लेकर अपनी मन की बात जनता के बीच रखने और जनता की बात सुनने आदि मुद्दों को लेकर पश्चिम विधानसभा में परिवर्तन यात्रा प्रारंभ करने जा रहा हूँ प्रत्येक घर प्रत्येक द्वार एवं पश्चिम विधानसभा के एक एक आदमी से मिलकर मतदाता से मिलकर पत्रक के माध्यम से अपनी बात रखूंगा, पश्चिम विधानसभाक्षेत्र की देवतुल्य जनता कांग्रेस के वर्तमान विधायक से जानना चाहती है कि दस साल में विधायक रहते जनहित के लिए कितनी बार जेल गए। दस साल में विधायक रहते जनहित के लिए सड़कों पर कितने आंदोलन किए। दस साल में विधायक रहते जनहित के लिए कितने चकाजाम किए, कितनी ट्रेनें रोकी, कितनी बार कलेक्ट्रेट का घेराव किया, कितनी बार एसपी कार्यालय एवं थानों का घेराव किया।
वर्तमान कांग्रेस विधायक की तरह न में कंबल, न साड़ी, न पैसे वाला लिफाफा बांट सकता हूं वर्तमान कांग्रेस विधायक द्वारा कलेंडर, छाता व रिंग (जिसमें उनकी फोटो लगी है) बांट रहे हैं तथा लोगों से मोबाइल नंबर व आधार कार्ड की कॉपी ली जा रही है। चुनाव के नजदीक आते आते और भी बहुत कुछ बांटा जाएगा। पश्चिम क्षेत्र की देवतुल्य जनता इनके इरादों को समझे, न मैने मॉल बनवाएं है, न मैंने शोरुम खोलें हैं न मेरे पास करोड़ों की कारें है। मैने तो बस जनता के बीच में रहकर ईमानदारी से जनता की सेवा करना सीखा है। आपके आशीर्वाद से मुझे सदैव संघर्ष करने की शक्ति प्राप्त होती है आज भी मैं 24 घंटे जनता के सुखदुख में खड़ा रहता हूँ, और जनता से वादा करता हूूं कि आपके सुखदुख में खड़ा रहता हूं और जनता से वादा करता हूूं कि आपके सुखदुख में आपके अधिकारों की रक्षा के लिए आपका बब्बू सदैव आपके साथ था और आपके है और हमेशा रहेगा।
मैन विधायक रहते पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विकास के अनेक काम करवाएं, मैने क्षेत्र के अंतर्गत शासकीय, शालाओं का उन्नयन शासकीय शालाओं की स्थापना, अतिरिक्त कक्षों का निर्माण, शिक्षा के क्षेत्र में किए काम से क्षेत्र के हजारों गरीब बच्चों को लाभ मिल रहा है।
गौरीघाट के विकास एवं जीर्णोद्वारा के लिए 2 करोड़ की राशि तत्कालीन मुख्यमंत्री उमा भारती के प्रथम गौरीघाट आगमन पर स्वीकृत कराई थी तथा घाट का नाम उमा जी के नाम पर रखा गया, मेरे विधायक रहते आदेश के बावजूद भी पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में निवासरत गरीबों के मकान झुग्गी झोपड़ी को टूटने नहीं दिया, जबकि वर्तमान विधायक ने मदनमहल पहाड़ी के टूटते वक्त जनता के बीच जाकर कसम खाकर गए थे कि पहाड़ी टूटने नहीं देंगे, लेकिन हालत यह है कि आज मदनमहल के झुग्गी झोपड़ी वासी दर-दर भटक रहे है, छोटी लाईन फाटक के विस्थापितों के लिए आंदोलन किया, आटो चालकों की रोजी रोटी के लिए सड़क पर आकर आंदोलन किया, पुलिस ज्यादी के खिलाफ थानो का घेराव किया। जनता पर होने वाली ज्यादती के खिलाफ सदैव तत्पर रहा और जहां जरुरत पड़ी, जहां जनता ने बुलाया या जहां लगा कि लोगों के साथ भेदभाव हो रहा है अन्याय के खिलाफ सड़क पर आकर आंदोलन किया।
बालसागर के विस्थापितों के लिए विशाल आंदोलन किया और उन्हें पश्चिम विधानसभा में ही पट्टे दिलवाए, नगर राशि दिलवाई, बांस बल्ली की व्यवस्था कराई और सभी बाल सागर वासियों को परसवाड़ा में प्लाट उपलब्ध कराए, जबलपुर से गोदिया बॉडग्रेज के लिए सबसे पहले विशाल जनआंदोलन किया जबलपुर से नैनपुर तक की पैदल पदयात्रा की ओर जबलपुर को बॉडग्रेज लाने में सफल हुआ, वैष्णों देवी मंदिर तक सीधी ट्रेन चलाने के लिए विशाल जनआंदोलन किया, धरना दिया, फलस्वरुप वैष्णों देवी मंदिर तक जाने के लिए सीधी ट्रेन की सौगात मिली, पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की देव तुल्य जनता जर्नादन के आशीर्वाद से क्षेत्र के विकास के लिए विधायक रहते कोई कसर नहीं छोड़ी वर्तमान कांग्रेस विधायक ने विकास के नाम पर सिर्फ सत्ता सुख भोगने का काम किया है।
मै पश्चिम विधानसभा में पश्चिम में परिवर्तन यात्रा के माध्यम से जनता के बीच पहुंच रहा हूं ।



