जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सीएम राइज स्कूल खोले जाने का स्थान बदलने के लिए गांव वालों ने कलेक्टर को पत्र सौंपा

जबलपुर दर्पण। मप्र शासन द्वारा प्रस्तावित ग्राम सिंगौद में सीएम राइज स्कूल खोलने के बदले बिना प्रस्तावित ग्राम रैपुरा में खोले जाने हेतु कार्य प्रारंभ किया जा रहा है जिस पर रोक लगाने क्षेत्र वासियों ने कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा है। जिला जबलपुर की तहसील पनागर में ग्राम सिगौंद में विधानसभा स्तर के मुताबिक विधानसभा क्षेत्र पनागर में दो विद्यालय प्रस्तावित किए जा चुके थे।
सूची क्रमांक 99 पर ग्राम बरेला एवं क्रमांक 109 पर ग्राम सिंगौद सूची पर अंकित है। रैपुरा का नाम कही नहीं है। इसके बाद भी रैपुरा में सीएम राइज स्कूल बनने की तैयारी शुरु कर दी गई है, यह कि भूमि का भी प्रस्ताव साथ-साथ किया गया था कम ज्यादा का बहाना नहीं होना चाहिए, क्योंकि भूमि में लगभग 29 स्कूल एक ही क्षेत्रफल की भूमि के अंतर्गत आते है। इनमें कही बदलाव नहीं है, इस अवसर पर मूलचंद्र गोंड, ओमप्रकाश कुर्मी, मगन सिंह गोंड, विनय पटेल, शिवकुमार गोंड, जीवनलाल पटेल, मधुसूदन पटेल, चंद्रभान सोनी, गोविंद दाहिया, छोटेलाल भाई कुर्मी, जवाहर पटेल, सुभाष पटेल, सत्य नारायण चौबे, आदि ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page