बॉलीवुड दर्पण

पोस्‍टपोन होगी ओह माय गॉड 2

मुंबई। अक्षय कुमार की फिल्‍म ‘ओह माय गॉड 2’ की रिलीज को अब बस 13 दिन बचे हैं, लेकिन अभी तक सेंसर बोर्ड ने फिल्‍म को सर्टिफिकेट नहीं दिया है। यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर 11 अगस्‍त को सनी देओल की ‘गदर 2’ के साथ क्‍लैश करने वाली है। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि मेकर्स फिल्‍म को पोस्‍टपोन करने और केंद्रीय फिल्‍म प्रमाणन बोर्ड के ख‍िलाफ कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। सेंसर बोर्ड ने पहले फिल्‍म को रिव्‍यू कमेटी के पास भेजा था, जिसमें इसे ‘थोड़ा विवादित’ बताया गया है। ऐसे में बोर्ड फिल्‍म को A सर्टिफिकेट देने की तैयारी में है, लेकिन मेकर्स इससे नाराज हैं। हालात ऐसे हैं, कि बीते छह दिन से मेकर्स और सेंसर बोर्ड के अध‍िकारियों के बीच लगातार बैठक हो रही है, लेकिन अभी तक कोई नतीजा सामने नहीं आया है।

अमित राय के डायरेक्‍शन में बनी ओह माय गॉड 2 को उम्‍मीद थी कि 15 अगस्‍त के मौके पर रिलीज के कारण उसे सिनेमाघरों में अध‍िक दर्शक मिलेंगे। लेकिन अब चर्चा है कि मेकर्स फिल्‍म की रिलीज को पोस्‍टपोन करने की तैयारी कर रहे हैं। इसकी वजह यही है कि मेकर्स पहले तो फिल्‍म को A सर्टिफिकेट दिए जाने से नाराज हैं। उनका मानना है कि फिल्‍म एक जरूरी सामाजिक मुद्दे पर बनी है, ऐसे में A सर्टिफिकेट मिलने से दर्शकों का एक बड़ा वर्ग फिल्‍म को नहीं देख पाएगा। इसके साथ ही वह फिल्‍म में लगाए गए 20 कट्स से भी खुश नहीं हैं। छह दिनों से सेंसर बोर्ड के अध‍िकारियों और मेकर्स के बीच सहमति बनाने के लिए बैठक हो रही है। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। ऐसे में चर्चा ये भी है कि मेकर्स कोर्ट का रुख कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page