अध्यात्म/धर्म दर्पण
श्री गुप्तेश्वर महादेव मल्हारी मार्तण्ड खंडोबा श्रृंगार

जबलपुर दर्पण । श्री रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग के उपलिंग ,स्वयंभू सिद्धपीठ भगवान श्री गुप्तेश्वर महादेव जी को आज संध्या आरत में खंडोबा श्रृंगार किया गया।श्री गुप्तेश्वर पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी मुकुंद दास जी महाराज ने बताया की जेजूरी गढ़ पर्वत पर शिव लिंगाकर स्वरूप में अवतरित हुए और मणि मल्ल दैत्यों का संहार किया । भगवान शिव के व्दारा खडग तलवार उठाने के कारण खंडोबा कहलाएं , मराठा समाज के कुलदैवत मल्हारी मार्तण्ड खंडोबा है ।
श्रावण में पुरूषोत्तम मास की पाद्ध्मनी एकादशी के अवसर पर
आज पूजन अर्चन आरती में बसंत मिश्रा ,राजेश तिवारी ,कमलेश अग्रवाल,उत्कर्ष रावत,कमलेश जयसवाल,राजेंद्र त्रिपाठी,एकलव्य ठाकुर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।



