जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

उच्च शिक्षा विभाग में अतिथि विद्वानों को जल्द मिले स्थायित्व : डॉ. हरिशंकर सिंह

जबलपुर दर्पण। उच्च शिक्षा विभाग के अतिथि विद्वानों के साथ एन्टी करप्शन के प्रदेश निदेशक डॉ. हरिशंकर सिंह की गूगल मीट समय 11.15 मिनिट से प्रारंभ हुई जोकि 13.20 मिनिट तक की गई, जिसमें अतिथि विद्वान संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष सहित समस्त अतिथि विद्वानों में वरिष्ठ, एवं कनिस्ट छोटे बड़े भाई बहिनों के द्वारा अपने विचार रखे गए एवं अपने भविष्य के स्थायित्व को लेकर चिंता जाहिर की गई तथा अतिथि विद्वान बहुत ही कष्टदायीं जीवन यापन कर रहे हैं, ये भी बताया गया है कि सरकार द्वारा बार बार आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन अभी तक कुछ नही हुआ, मैं अतिथि विद्वान संघर्ष मोर्चा एवं समस्त अतिथि विद्वानों की पीड़ा को समझते हुये मा. मुख्यमंत्री जी से आग्रह करता हूँ की अतिथि विद्वानों को स्थायित्व 28 जुलाई तक कि जाए, नही करने की स्थिति में दिनाँक 30 जुलाई को अतिथि विद्वान संघर्ष मोर्चा के तत्वधान में मध्यप्रदेश से सभी अतिथि विद्वानों द्वारा भोपाल में महाआंदोलन किया जाएगा, जिसमे मध्यप्रदेश के वरिष्ठ संगठनों से भी बात की जाएगी। जिसकी नैतिक जिम्मेदारी सरकार की ही होगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page