नई दिल्ली

टनएनसीसीएफ ने 15 दिन में दिल्ली- राजस्थान में 560 टन बेचे टमाटर

दिल्ली। आसमान छूती कीमतों के बीच राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (एनसीसीएफ) लोगों को रियायती दरों पर टमाटर उपलब्ध रहा है। इस बीच  एनसीसीएफने रविवार को बताया कि पिछले 15 दिनों में दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में रियायती दर पर 560 टन टमाटर बेचे गए हैं। रियायती दरों पर टमाटर की बिक्री अब भी जारी है। ऐसा इसलिए क्योंकि खुदरा कीमतें अभी भी ऊंची बनी हुई हैं। इसकी वजह प्रमुख उत्पादक राज्यों में भारी बारिश बताई जा रही है।

तीन राज्यों में 70 रुपये प्रति किलो टमाटर बेच रहा* एनसीसीएफ-दरअसल, एनसीसीएफ ने 14 जुलाई को 90 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर टमाटर की बिक्री शुरू की थी। इसके बाद टमाटर की कीमत घटाकर 70 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी गई थी। पिछले एक हफ्ते से एनसीसीएफ तीनों राज्यों में 70 रुपये प्रति किलो टमाटर बेच रहा है।

उपभोक्ताओं को राहत दिलाने के लिए लिया फैसला-टमाटर की ऊंची कीमतों से उपभोक्ताओं को राहत दिलाने के लिए एनसीसीएफ केंद्र सरकार की ओर से टमाटर बेच रहा है। इसके अलावा नाफेड बिहार और अन्य राज्यों में रसोई के प्रमुख खाद्य पदार्थों को रियायती दामों पर लोगों तक पहुंचा रहा है। एनसीसीएफ के प्रबंध निदेशक एनीस जोसेफ चंद्रा ने बताया कि हमने 28 जुलाई तक दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में लगभग 560 टन टमाटर बेचे हैं। तीनों राज्यों में बिक्री जारी है।

ऐसे की जा रही बिक्री-एनसीसीएफ दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मोबाइल वैन, केंद्रीय भंडार के चुनिंदा खुदरा दुकानों और ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स के जरिए लोगों तक टमाटर पहुंचा रहा है। अन्य दो राज्यों में इसे मोबाइल वैन के जरिए बेचा जा रहा है। ओएनडीसी प्लेटफॉर्म के माध्यम से टमाटर की बिक्री पर जोसेफ चंद्रा ने कहा कि इसे हाल ही में दिल्ली-एनसीआर में लॉन्च किया गया था। इसका फीडबैक भी अच्छा रहा। हमने शुरुआती तीन दिन में 2,000 पैकेट बेचे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page