खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

हरियाणा राज्य के नूंह में हुई घटना को बताया निंदनीय, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। देश के हरियाणा राज्य में हुई घटना की निंदा करते हुए अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। गौरतलब है कि देश के हरियाणा राज्य के नूंह में पिछले तीन महीनों में जातीय हिंसा हो रही है, जहां अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। बताया गया कि हिंसा में करोड़ों की संपत्तियों को आग लगा दी गई, सैकड़ों घरों को भी जला दिए गए हैं, जिससे राज्य में अराजकता फैली हुई है। ज्ञापन में बताया गया कि देश के कई राज्यों में हिंदुओं पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं, धर्म विशेष को आधार बनाकर हिंदुओं की हत्याएं की जा रही है। गो तस्करी के मामले बढ़ रहे हैं, धर्मांतरण का मामला भी देश भर में तेजी से फैला है। मंगलवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। तत्पश्चात महामहिम राष्ट्रपति के नाम डिंडोरी एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्यवाही की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान विष्णु पांडे, लवकुश चंदेल, लकी सेन, विष्णु पटेल, विवेक जैन, राजू भैया, मुकेश विश्वकर्मा, मोहन पटेल, अंकित गुप्ता, अनुराग, जितेन्द्र विश्वकर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page