डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

देश भक्ति जाग्रत करने जिले के गांवों में प्रारंभ हुआ, मेरी माटी-मेरा देश अभियान

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण न्यूज।आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाये जाने तथा स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों की स्मृति में आज से ’’मेरी माटी मेरा देश’’ अभियान प्रारंभ किया गया। इस अभियान के अंतर्गत पहले दिन जिले में राष्ट्रीय भक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। अभियान के पहले दिन जिले की सभी ग्राम पंचायतों में एक साथ कार्यक्रम आयोजित हुए। पूरा जिला देश भक्ति से ओत-प्रोत दिखाई दिया। जिले में प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्मारक की स्थापना कर शिलाफलकम लगाये गये। प्रत्येक पंचायत में अमृत वाटिका बनायी गई। इस वाटिका में ग्रामीणों ने उत्साह के साथ पौधरोपण किया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियो ने स्मारक एवं भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। स्मारक स्थल पर पंच-प्रण की शपथ भी दिलायी गई। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता सारस, कलेक्टर विकास मिश्रा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीना आशापुरे, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नंदा भलावे कुशरे, भाजपा जिला अध्यक्ष अवधराज बिलैया, अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, एसडीएम डिंडौरी रामबाबू देवांगन सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page