भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प बरसाकर किया आदिवासियों का स्वागत

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। विश्व आदिवासी दिवस बुधवार को जिला मुख्यालय में रैली निकालकर समुदाय के लोगों ने बड़ी धूमधाम के साथ उत्साह पूर्वक आदिवासी दिवस मनाया। गौरतलब है कि मूलनिवासी आबादी के अधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी सुरक्षा के लिए विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। बताया गया कि पर्यावरण संरक्षण, मानव अधिकारों के संवर्धन और संरक्षण पर संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दिसम्बर 1994 मे घोषित किया गया था। इसी क्रम में आदिवासी दिवस के अवसर पर डिण्डौरी नगर मुख्यालय में विशाल रैली का आयोजन किया गया। मुख्यमार्ग से होते हुए रैली भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय के सामने पहुंची, जहां भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया के नेतृत्व मे सभी भाजपा पदाधिकारियों ने पुष्पवर्षा करते हुए आदिवासियों के रैली का स्वागत किया गया। पुष्प वर्षा के दौरान भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, भाजपा जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया, अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम, जिला महामंत्री जय सिंह मरावी, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, उपाध्यक्ष सारिका नायक पार्षद भागीरथ उरैती, महेंद्र दहिया, संदीप कांसकर, स्मिता बर्मन, पवन शर्मा, आशीष वैश्य, पुनीत जैन, चंद्रशेखर नायक, कुशलराज बिलैया, मायाराम यादव, अविनाश सैनी, कोमल यादव, कान्हा प्रश्नानी, प्रांशु मिश्रा, पवन पाराशर, जय सिंह सरैया, मयंक बघेल सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।



