शहपुरा के मानस भवन में आयोजित हुआ बैठक, पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने किया कार्यकर्ता सम्मेलन

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत शहपुरा के मानस भवन में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित करते हुए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। बताया गया कि बैठक में मुख्य उपस्थित भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष दशरथ सिंह राठौर रहे, जहां शहपुरा मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जितेंद्र चंदेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष धनेश धनंजय, डॉ. अरविंद रजक, मोर्चा के जिला महामंत्री बबलू गौतम, हरीश साहू, मोर्चा के जिला मंत्री वीरेंद्र पाराशर, मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विजय साहू सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सबसे पहले वरिष्ठजनों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेलीय चित्र पर तिलक वंदन पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र चंदेल ने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ झूठे वादे किए किसानों का कर्जा माफ नहीं किया, जनता से झूठी वादे कर लालच देकर धोखाधड़ी कर सत्ता में आई थी। भाजपा मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा ने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जमीनी स्तर में काम करने को कहा सभी कार्यकर्ता गांव गांवों में घर-घर जाकर प्रधानमंत्री के 9 साल के स्वर्णिम विकास को जनता को बताएं तथा भाजपा सरकार की जनहितैसी योजनाओं का लाभ दिलाने का काम करें। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष दशरथ राठौर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव होने को कुछ ही महीने शेष हैं, संगठन की रणनीति अनुसार बूथ पर जाएं तथा मतदाताओं से लगातार संपर्क बनाए। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित है, कांग्रेस शासन में शहर और गांव बीमारू राज्य कहलाते थे। मंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ता है, नवीन मतदाता सूची का भी प्रकाशन हो गया है, सभी कार्यकर्ता सूची को बूथ स्तर पर अपडेट करें तथा पिछले चुनावों में हुई हार-जीत के मतों का आकलन करें। आगे उन्होंने कहा कि नव मतदाता को प्रेरित कर पार्टी से उन्हें जोड़ने का काम करें तथा आगामी कार्यक्रमों को बूथ स्तर पर बैठक करें। पार्टी को और मजबूती के लिए उन्होंने कहा कि समस्त मंडल अध्यक्ष लगातार कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए मोर्चा के सभी कार्यक्रमों को समय से कराएं। कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष डॉ अरविंद रजक एवं आभार व्यक्त विजय साहू ने किया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार सोनी, अंगद कछवाहा, सोनलाल परस्ते भाजपा मंडल महामंत्री, पार्षद दानी चक्रवर्ती, संतोष झरिया, ओबीसी मोर्चा मंडल महामंत्री उमेश रजक, मिथिलेश बरमैया, मोर्चा मंत्री मनोज कुमार यादव, कैलाश यादव, तीरथ बरमैया, शिवकुमार बरमैया, बबलू विश्वकर्मा, ओमकार यादव, केशव यादव, रवि यादव सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।



