डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

आदिवासी समुदाय ने मुख्यालय में निकाली विशाल रैली, आयोजित सभा में बताएं उनके अधिकार

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। विश्व आदिवासी दिवस पर जिले भर के आदिवासी समुदाय के लोगों ने जिला मुख्यालय में विशाल रैली निकालकर सभा का आयोजन किया। बताया गया कि संगठन पदाधिकारी ने आयोजित सभा में मौजूद समुदाय को संबोधित करते हुए आदिवासियों पर हो रहे अत्याचारों से अवगत कराते हुए, उनके अधिकार बताए गए। कार्यक्रम का आयोजन देर शाम तक चलता रहा, जहां हजारों की संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग मौजूद रहे। गौरतलब है कि बुधवार को विश्व आदिवासी दिवस को लेकर समुदाय के लोगों में काफी उत्साह नजर आया, हजारों की संख्या में सजातीय लोग इकट्ठा होकर जिला मुख्यालय के मुख्य मार्गों में रैली के दौरान नाचते थिरकते हुए नजर आए। कार्यक्रम में शामिल होने डिंडोरी जिले के आदिवासी नेता व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धुर्वे, जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते सहित कई स्थानीय नेता कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यालय में रैली के दौरान आदिवासी समुदाय के लोगों ने कलेक्ट्रेट चौराहा स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर फूल माला पहनाकर करते हुए उनकी वीरता को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धुर्वे आदिवासी परम्परा और वेश भूषा में नजर आए। आदिवासी लोग अपने साथ रीना शैला के साथ नृत्य करते हुए रैली में शोभा बढ़ा रहे थे, जहां प्रकृति को पूजने सहित अन्य कर्मा गीत गाए जा रहे थे। आयोजित रैली में प्रकृति को संरक्षित करने सुंदर झांकियां भी बनाईं गई थी, जो आकर्षण का केंद्र बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page