डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

शौ फीस साबित हो रहा समनापुर मुख्यालय का स्वच्छता शौचालय

डिंडोरी,समनापुर दर्पण न्यूज। जिले के जनपद मुख्यालय समनापुर के कार्यालय में लाखों रुपए खर्च करके बनाए गए शौचालय से पानी की सप्लाई नहीं हो रही, शौचालय में गंदगी का अंबार लगा नजर आ रहा है। एक तरफ शासन प्रशासन द्वारा लगातार स्वच्छता अभियान की सफलता व योजना का क्रियान्वयन करने जागरूक कर रही है तथा लोगों को शौचालय के उपयोग व फायदे के बारे में बता रही हैं। गौरतलब है कि वहीं दूसरी ओर मुख्यालय के जिम्मेदार अधिकारी ही स्वच्छता अभियान पर अमल ना करते हुए स्वच्छता अभियान पर पलीता लगा रहे हैं। जानकारी अनुसार पिछले कुछ महीने पहले ही लाखों रुपए का शौचालय ठेकेदार द्वारा बनाकर तैयार करवाया गया। बताया गया कि निर्माण कार्य के दौरान उपयोग की गई मटेरियल घटिया किस्म की होने के चलते शौचालय सुचारू रूप से नहीं चल पा रही। यही कारण है कि शौचालय निर्माण कार्य के दौरान उपयोग किए गए दरवाजे जर्जर हो चुके हैं तथा पानी की सप्लाई भी शौचालय में नही हो रही। बताया गया कि लाखों रुपए खर्च करके बनाए गए शौचालय में अन्य बुनियादी सुविधाएं भी नदारद, बावजूद किसी प्रशासनिक अधिकारीयों की नजर उक्त शौचालय पर नहीं पड़ रही।जबकि उक्त शौचालय समनापुर मुख्य कार्यपालन अधिकारी कार्यालय के ठीक बगल में ही बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page