लुकामपुर तिराहा में हुआ जागरूकता अभियान का आयोजन

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो।पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम के निर्देशन में जिला पुलिस बल लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। बताया गया कि निर्देशानुसार उप पुलिस अधीक्षक विजय गौठारिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी, महिला थाना डिंडोरी उप निरीक्षक प्रशंसा टांडिया के नेतृत्व में महिला थाना टीम के द्वारा लुकामपुर तिराहा में जागरूकता अभियान चला कर ग्रामीणों को जागरूक किया। पिछले दिनों गुरुवार को अभिमन्यु अभियान -2 के अंतर्गत ग्राम लुकामपुर के तिराहे पर पुलिस ने पंपलेट चशपा करते हुए मौजूद बालकों एवं पुरुषों में महिला संबंधी अपराधों के प्रति जानकारी देते हुए जागरूक किया। गौरतलब है कि पूर्वाग्रह मुक्त सकारात्मक व्यवहार विकसित करने के लिए महिलाओं में सुरक्षित वातावरण प्रदान करने पुरुषों को महिलाओं की प्रति जागरूक करने व संवेदनशील बनाए रखने के लिए महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराध लैंगिक समानताएं गुड टच, बेड टच, साइबर क्राइम के संबंध में उपस्थित आमजनों को जागरूक किया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिला थाना डिंडोरी से सहायक उप निरीक्षक जमुना धनंजय, मध्य प्रदेश आर गौरी पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



