खाद्य विभाग की कार्रवाई में सात्विक रेस्टोरेंट से दो घरेलू सिलेंडर जब्त

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय डिंडोरी में यूनियन बैंक के बगल में स्थित सात्विक रेस्टोरेंट से खाद्य विभाग की कार्यवाही में दो घरेलू सिलेंडर गेस तप्त किया गया है। बताया गया कि सात्विक भोग रेस्टोरेंट से दो घरेलू सिलेंडर गेस उपयोग करने की जानकारी खाद्य विभाग को मिल रही थी, जहां तत्काल कार्रवाई करते हुए सिलेंडरों को जप्त किया गया है। गौरतलब है कि जप्त किए गए लाल रंग का सिलेंडरों गेस शासकीय वितरण वाली है, जिसे व्यवसाय के लिए उपयोग करना दुरुपयोग करने की श्रेणी में आता है। रेस्टोरेंट में लगातार घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग व्यावसायिक रूप में किया जा रहा था, जिसकी जानकारी खाद्य विभाग को लगी। सूचना के बाद पिछले दिनों मौके पर जिम्मेदार अधिकारी पहुंचे, जहां गैस सिलेंडर को जप्त करते हुए मौके पर पंचनामा बनाकर आगे की कार्यवाही की गई है। सात्विक रेस्टोरेंट में कार्यवाही के दौरान खाद्य विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी नितिन जायसवाल, शमीम खान, आकाश तुरकर कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे।



