बॉलीवुड दर्पण

दुनिया भर के कुछ मशहूर एक्शन निर्देशकों ने जवान के शानदार एक्शन सीक्वेंस को किया हैं डिजाइन

मुंबई। बहुप्रतीक्षित ‘जवान’ के साथ सुपरस्टार शाहरुख खान दुनिया भर के अपने फैन्स और दर्शकों को एक बड़ा सरप्राइज देने जा रहे हैं। जबकि फिल्म के शानदान प्रीव्यू और गानों को पहले ही लोगों के दिलों में खास जगह मिल गई है, फिल्म के एक्शन सीक्वेंस भी यादगार होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि मेकर्स ने जवान के धमाकेदार एक्शन सीन्स को ग्रैंड बनाने के लिए टॉप क्लास एक्शन निर्देशकों की एक पूरी फौज हायर की थी जिसमें 6 बड़े एक्शन डायरेक्टर्स शुमार है।

इन नामों में स्पिरो रज़ाटोस, यानिक बेन, क्रेग मैक्रे केचा खम्फाकडी, सुनील रोड्रिग्स और अनल अरासु शामिल हैं जिन्होंने विश्व स्तर पर कुछ बेहतरीन एक्शन फिल्मों पर काम किया हैं।प्रोजेक्ट से जुड़े एक करीबी सूत्र के मुताबिक, “जवान के एक्शन को 6 सबसे बड़े एक्शन निर्देशकों, स्पाइरो रजाटोस, यानिक बेन, क्रेग मैक्रे, केचा खम्फकडी, सुनील रोड्रिग्स और अनल अरासु ने कोरियोग्राफ किया हैं। उन्होंने विश्व स्तर पर कुछ बेहतरीन फिल्मों के लिए एक्शन कोरियोग्राफ किया है। जवान में एक्शन प्रारूपों की एक विस्तृत रेंज शामिल है, जिसमें हैंड टू हैंड कॉम्बैट, रोमांचक बाइक सीक्वेंस, दिल दहला देने वाले ट्रक और कार चेस जैसे कई सीक्वेंस शामिल है। पूरी सावधानी से डिजाइन किए गए ये एक्शन सीक्वेंस फिल्म की कहानी का अभिन्न हिस्सा हैं, जो फिल्म में गहराई और रियलिज्म जोड़ते है। इन छह असाधारण एक्शन निर्देशकों की संयुक्त प्रतिभा के साथ, जवान एक बेहतरीन एक्शन एंटरटेनर फिल्म बनने के लिए तैयार है।” “द फास्ट एंड द फ्यूरियस,” “कैप्टन अमेरिका,” टीनएज म्यूटेंट निंजा टर्टल’ जैसी कई हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपने काम के लिए मशहूर स्पिरो रज़ाटोस, फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन में अपनी महारत लाते हैं। अपने समय से आगे की फिल्म “रा वन” के साथ उनकी पिछले काम को उसके अभूतपूर्व वीएफएक्स और एक्शन के लिए सराहा गया है, जो उनकी असाधारण विशेषज्ञता को प्रमाणित करता है।प्रोफेशनल पार्कौर ट्यूटर यानिक बेन को न केवल हॉलीवुड में, बल्कि तेलुगु और हिंदी फिल्मों में भी एक्शन कोरियोग्राफर के रूप में पहचाना जाता है। “ट्रांसपोर्टर 3,” “डनकर्क,” और “इंसेप्शन” के साथ-साथ उनकी लोकप्रिय तेलुगु और हिंदी फिल्मों में भी कोरियोग्राफी का काम है, जैसे कि “रईस,” “टाइगर ज़िंदा है,” “अट्टारिंटिकी,” “डेरेडी,” “नेनोक्कडाइन,” और और भी कई। उनके अलग-अलग स्किल सेट उन्हें अलग दिशाओं में ऊंचे स्तर पर पंहुचा रहे हैं, जिसमें फिल्म के एक्शन सीक्वेंस शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page