अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा के बीएमओ डॉक्टर सत्येंद्र परस्ते के खिलाफ महिला ने छेड़खानी का लगाया आरोप

आशु खान शहपुरा । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा में पदस्थ बीएमओ डॉक्टर सत्येंद्र परस्ते के खिलाफ एक महिला के साथ छेड़खानी का आरोप लगा है। शहपुरा पुलिस ने आरोपित डाॅक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।पीड़ित महिला ने बताया कि डाॅक्टर सतेन्द्र परस्ते बीएमओ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शहपुरा द्वारा अपने सरकारी रूम में लगातार छेड़छाड़ की गई। महिला अपने भाई और मां को घटना की जानकारी बताई और परिवार वालों से सलाह लेकर भाई के साथ रिपोर्ट करने शुक्रवार को थाना शहपुरा पहुंची। वहीं महिला की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय दंड विधान की धारा 354, 354 क, 354 घ एवं 506 के तहत डॉक्टर सत्येंद्र परस्ते के विरुद्ध मामला पंजीबध्द कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



