जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

फिलिंग में भड़की आग ओएफके में हादसा एक कर्मचारी जुलसा

जबलपुर दर्पण। आयुध निमार्णी खमरिया (ओएफके) में आज सुबह बम में फिलिंग (बारूद भरने के दौरान आग भड़क उठी। अचानक अलगा लगने से एक आयुध वीर (संविदा कम) बुरी तरह झुलस गया। जिसे तत्काल ओएफके अस्पताल पहुंचा गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है, ओएफके के एफ 9 सेक्शन में सुबह मल्टी मोल्ड हैंडग्रेनेड को फीलिंग के दौरान अचानक आग भड़क गई, जिसकी चपेट में रघुनाथ नामक आयुध वीर आ गया। अचानक घटित घटना से ओएफके में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियो को दी जिन्होंने मोचा सम्हालते हुए उसे प्रारंभिर उपचार के बाद ओएफके अस्पताल भिजवाया। वहां भी घायल की हालत में सुधार न होने की स्थिति में उसे एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया, काम का दबाव सेक्शन में उत्पादन को लेकर काफी दबाव है। जिसके कारण काम की जल्दबाजी रहती है। टारगेट पूरा करने के कारण कर्मचारी तेजी से काम करते हैं, जिसके कारण दुर्घटना का अंदेशा सदा बना रहता है। आज सुबह जब घटना घटी तब भी कर्मचारी इसे काम के दबाव से जोड़ने लगे कर्मचारियों का कहना था कि लगातार दबाव के कारण कर्मचारियों की मनोदशा सही नहीं रहती। हमेशा वे भय और मानसिक तनाव के वातावरण में काम करते हैं।भारतीय सेना में चल रही अग्निवीर योजना की तर्ज पर ओएफके में चार साल के लिए संविदा कर्मी रखें गये है। इन्हें आयुध वीर का नाम दिया गया है। आज की घटना के बाद बाकी के आयुध बोरों में भय व्याप्त हो गया। कर्मचारियों का कहना था कि उन्हें जो काम दिया जाए वो उनकी शारीरिक कार्यक्षमता के हिसाब से ही दिया जाए। वहीं समय को लेकर भी कोई दबाव न हो, ताकि वे काम को सही ढंग से पूरा कर पाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page