खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

जबलपुर में आयोजित सम्मान समारोह में श्री चंदेल हुए सम्मानित

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। मध्य प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र डिंडोरी में भारतीय जीवन बीमा निगम एलआईसी के क्षेत्र में रहकर एक नई मुकाम हासिल करने वाले एलआईसी अभिकर्ता कृष्ण कुमार चंदेल को एक बार फिर से उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया है। बताया गया कि पिछले दिनों आयोजित सम्मान समारोह के दौरान जबलपुर के होटल शान एलिजे में उत्कृष्ट एलआइसी अभिकर्ता श्री चंदेल को वरिष्ठ पदाधिकारी ने सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया गया है। गौरतलब है कि होटल में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान जबलपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक द्वारा अभिकर्ता को सम्मानित करते हुए हौंसला अफजाई किया है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्षों में भी भारतीय जीवन बीमा निगम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर कई तरह के सम्मान, मेंडल, प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह मिल चूंके हैं। श्री चंदेल सम्मानित होने के बाद अपने सभी साथियों, ईष्ट मित्रों, शुभचिंतकों, वरिष्ठ पदाधिकारी सहित सभी पाॅलसी धारकों का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page