खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

डिंडोरी में महिला स्व सहायता समूह की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह महासंघ के आदेशानुसार डिंडोरी जिले में भी मंडला जिले से आए पदाधिकारियों की मौजूदगी में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। गौरतलब है कि मध्यान्ह भोजन सांझा चूल्हा एवं रसोईया संघ के तत्वावधान में मध्य प्रदेश के सभी जिलों में कार्यकारिणी का गठन किया जाना है। इसी क्रम में डिंडोरी के विश्राम गृह में 16 सितंबर को बैठक का आयोजन कर जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी का गठन करते हुए सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष बिददू बाई को बनाया गया, इसी तरह संगठन का गठन करते हुए जिला सचिव के पद पर हेमवती बाई की नियुक्ति कि गई। संगठन का विस्तार करते हुए जिला सह सचिव कि जिम्मेदारी श्यामवती बाई ठाकुर को सौंपी गई हैं, इसी तरह अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है। नियुक्ति के बाद सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सभी को संगठन विस्तार करने सहित संगठन की विचारधारा अनुरूप कार्य करने को कहा गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में प्रदेश स्तर पर हड़ताल करते हुए भाजपा के मध्य प्रदेश सरकार से अपनी मांगों को रखेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page