कोतवाली पुलिस को फरार वारंटी को पकड़ने में फिर से मिली सफलता

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। कोतवाली पुलिस को फरार वारंटी को पकड़ने में एक बार फिर सफलता हाथ लगी है। बताया गया कि 05 वर्ष पुराने प्रकरण में एक स्थाई वारंटी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया है। गौरतलब है कि स्थाई वारंटी की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा, जिसमें पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम का उचित निर्देशन मिल रहा है। इसी क्रम में एस.डी.ओ.पी डिण्डोरी के.के. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरेंद्र पाल के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस डिण्डोरी द्वारा दिनांक 20 सितम्बर को अभियान चलाया गया। सहायक उप निरीक्षक शेख सिराज ने विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपी को पकड़ा गया। न्यायलय मुख्य न्याययिक मजिस्ट्रेट डिण्डोरी के द्वारा जारी प्रकरण क्रमांक 1152/2017 अपराध क्रमांक 439/17 धारा 457,511 ता .हि.में स्थाई वारंटी हरिराम मरावी पिता कवल सिह उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम उफरी थाना गाड़ासरई डिण्डोरी को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि उक्त वारंटी वर्ष 2017 में रात्रि में ए.टी.एम. में तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास किया था, जिससे थाना डिण्डोरी में अपराध पंजीवद्ध किया गया था। चालान पेश होने के बाद न्यायलय में पेशी नही आने पर न्यायलय द्वारा वारंट जारी किया गया था, जो काफी दिनों से फरार चल रहा था। वारंटी को पकड़ने के दौरान थाना प्रभारी नरेंद्र पाल, सहायक उप निरीक्षक शेख सिराज, आर.क्र 10 जितेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिस स्टाप का सराहनीय योगदान रहा।



