प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह महासंघ के बैनर तले, सामुहिक हड़ताल पर होंगीं महिलाएं

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह महासंघ मध्य प्रदेश के बैनर तले मध्य प्रदेश के सभी जिलों में महिलाएं 25 सितंबर से अनिश्चितकालीन के लिए हड़ताल पर जा रही हैं। बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष के दिशानिर्देश में जबलपुर संभाग के सभी जिलों में हड़ताल की जाएंगी, हड़ताल की रूपरेखा को लेकर सभी जिला अध्यक्षों को सूचित कर दिया गया है। गौरतलब है कि 25 सितंबर से चूल्हा बंद आंदोलन अनिश्चितकालीन हड़ताल पुन प्रारंभ की जा रही है, इसके लिए बकायदा तैयारी पूरी कर ली गई है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिलें एवं ब्लॉक स्तर पर बैठक रखकर रूपरेखा बनाने को कहा गया है। इसी क्रम में डिंडोरी जिले में 20 सितंबर से होने वाली हड़ताल की जानकारी जिला कलेक्टर विकास मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर दिया गया है। गौरतलब है कि अगर लम्बे समय तक हड़ताल जारी रहेगी तो बच्चों के मध्यान्ह भोजन सहित सांझा चूल्हा के कार्य वैकल्पिक व्यवस्था के बाद भी प्रभावित होंगे। बताया गया कि स्व सहायता समूह की महिलाओं की प्रमुख मांगों में प्रति छात्र मिलने वाली राशि में बढ़ोत्तरी व चावल, गेहूं की मात्रा बढ़ाएं जाना प्रमुख हैं।



