मझगवॉ थाना क्षेत्र में हुई आधा दर्जन से अधिक नकबजनियों को खुलासा

जबलपुर दर्पण। पुलिस अधीक्षक जबलपुर तुषार कांत विद्यार्थी द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्रीमती प्रियंका शुक्ला अति. पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा तथा एसडीओपी सिहोरा सुश्री पारूल शर्मा के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना मझोली की टीम द्वारा पारधी गैंग के 4 शातिर नकबजनों को गिरफ्तार करते हुये 5 लाख रूपये से अधिक के सोने चांदी के जेवर एवं मोबाईल जप्त किये गये है।
घटनाओं का विवरण -1- थाना मझौली मेे दिनांक 6-2-23 को सुमन लता सेन निवासी ग्राम सकरपीला रिपोर्ट दर्ज करीयी थी कि घर का ताला तोडकर कोई अज्ञात चोर सोने चांदी के जेवर चुरा ले गया है। रिपोर्ट पर अप.क्र. 461/23 धारा 457, 380 भा.द.वि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
2- थाना मझौली मेे दिनांक 31-3-23 को कपिल बर्मन निवासी खितौला पडवार ने रिपोर्ट दर्ज करीयी थी कि सूने मकान का ताला तोडकर कोई अज्ञात चोर सोने चांदी के जेवर चुरा ले गया है। रिपोर्ट पर थाना मझोली अपराध क्रमंाक 156/23 धारा 457, 380 भा.द.वि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
3- थाना मझोली में दिनॉक 11-8-23 को सौरभ सेन निवासी ग्राम पोला मझोली ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि दरम्यिानी रात्रि में घर की जाली वाले दरवाजे का कुंदा तोडकर कोई अज्ञात चोर सोने चांदी के जेवर एवं मोबाईल चुरा ले गया है। रिपोर्ट पर थाना मझोली अपराध क्रमंाक 369/23 धारा 457, 380 भा.द.वि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
4- थाना मझोली में दिनॉक 20-8-23 को सेवा राम दाहिया निवासी ग्राम गठौरा ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि बाजू वाले कमरे का ताला तोडकर कोई अज्ञात चोर सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रूपये चुरा ले गया है। रिपोर्ट पर थाना मझोली अपराध क्रमंाक 385/23 धारा 457, 380 भा.द.वि कर विवेचना में लिय गया।
5- थाना मझोली में दिनॉक 1-9-23 को देव सिंह ठाकुर निवासी खिरवा हरदुआ ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि कोई अज्ञात चोर सोने चांदी के जेवर एवं मोबाईल चुरा ले गया है। रिपोर्ट पर थाना मझोली अपराध क्रमंाक 416/23 धारा 457, 380 भा.द.वि कर विवेचना में लिय गया।
6- थाना मझगवॉ में दिनॉक 16-8-23 को सुखई ंिसह गौड ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि कोई अज्ञात चोर पीछे की दीवाल में सेध लगाकर सोने चांदी के जेवर चुरा ले गया है। रिपोर्ट पर थाना मझगवॉ में अपराध क्रमंाक 344 /23 धारा 457, 380 भा.द.वि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
7- थाना मझगवॉ में दिनॉक 18-8-23 को बहोरी ंिसह गौड ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि कोई अज्ञात चोर चांदी के जेवर चुरा ले गया है। रिपोर्ट पर थाना मझगवॉ अपराध क्रमंाक 345/23 धारा 457, 380 भा.द.वि कर विवेचना में लिय गया।



